May 20, 2026

BIG NEWS : खाने में सलाद नहीं देने पर पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट, बेटा गंभीर रूप से घायल

maut

Husband kills his wife for not giving salad in food:


 

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है,यहां खाने (food) में सलाद (salad) नहीं देने पर पति (Husband) ने अपने बेटे और पत्नी पर कुदाल से हमला कर दिया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पढ़िए पूरी खबर
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले जलालपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार को तब हुई जब भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर मुरली सिंह नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सुदेश पर कुदाल से हमला कर दिया। मां को बचाने का प्रयास कर रहा उसका 20 साल का बेटा अजय इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

जलालपुर गांव के बाबरी पुलिस थाना के प्रभारी नेम चंद ने बताया कि मुरली सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


You may have missed