April 18, 2026

नशे के खिलाफ एक और कार्यवाई: रायपुर में 26 हजार रूपए के गांजे के साथ पकड़ा गया एक आरोपी

sarswatii

Action of Raipur Police against drug addiction continues:


रायपुर। राजधानी पुलिस (Raipur Police) नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित ओशो भवन पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम से उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर से बताए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मोह. आरिफ निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया गया।

पुलिस की टीम ने मोह. आरिफ के पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 2 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती लगभग 26,000 रूपए जप्त किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 122ध्21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।


You may have missed