इस तोते ने गिटार के साथ ऐसा गाया गाना की हो गए सब इसके दीवाने..आप भी देखिए इस सिंगार तोते को
आप जानते ही हैं कि तोते बोलने में माहिर होते हैं, लेकिन ये तोता बोलने के साथ साथ गाने में भी इतना माहिर है कि क्या कहें, बस देखना जरूरी है। इस वीडियो को flop era orange coat guy नामक ट्विटर चैनल पर पोस्ट किया गया है।


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गिटार बजा रहा है औऱ उसका पालतू तोता उसी अंदाज में बेहद शानदार तरीके से धुन मिलाकर गाना गा रहा है। एकबारगी तोत यकीन नहीं होता कि तोता ही गा रहा है, लेकिन यकीन करना ही होगा क्योंकि ये तोता ही है जो शानदार सुर में गा रहा है।
https://twitter.com/rtnordy/status/1397656482020216832?s=19
वीडियो में तोता रॉक सॉन्ग को फ्री स्टाइल वोकल में गा रहा है औऱ इसे गाना बेहद मुश्किल होता है अंग्रेजी अंदाज में गाया गया यह गाना गिटार के संगीत के साथ समां बांध रहा है।
इस वीडियो को अब तक 37 लाख बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है औऱ मालिक की तारीफ की जा रही है कि उसने तोते को शानदार ट्रेनिंग दी है। वहीं तोते की भी तारीफ की जा रही है कि वो अपनी नस्ल के लिए सराहना बटोर रहा है।

