भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का निधन! जानिए आखिर क्या है सच
नई दिल्ली: Milkha Singh Health Update : महान एथलीट मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मला की हालत स्थिर है। दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मला मोहाली के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।


इस बीच शनिवार को मिल्खा सिंह के बारे में एक बुरी खबर सामने आई, लेकिन बाद में पता चला कि मिल्खा सिंह का इलाज चल रहा है और वे ठीक हो रहे हैं। वहीं परिवार इन अफवाहों से काफी आहत है कि यह महान एथलीट कोरोना के खिलाफ अपनी जिंदगी की रेस हार गया है।
इसके साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजु ने भी इस बारे में ट्विट कर स्थिति साफ की है। किरण रिजिजु ने कहा है कि कृपया झूठी खबरें न चलाएं। महान एथलीट और भारत के गौरव मिल्खा सिंह जी के बारे में अफवाहें न फैलाएं। वह स्थिर हैं और हम जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

