May 7, 2026

जमीन पर कब्जे की खौफनाक दास्तान, जिंदा लड़की को दीवार में चुनवाया

IMG_20210606_152736

रांची। 19 साल की एक युवती को कुछ दबंगों ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और को सुरक्षित बचा लिया गया। यह मामला कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के योगिया टिलहा गांव का है।


जमीन पर कब्जा जमाने के इरादे से दबंगों ने दूसरे पक्ष की युवती को घर के कमरे में बंद कर पहले ताला लगा दिया, फिर उसके बाहर दीवार खड़ी कर दी। युवती करीब छह घंटे तक इसी हाल में अंदर रही, पुलिस के पहुंचने पर दीवार को तोड़कर युवती को बाहर निकाला गया।

पढ़िए पूरी खबर–
दरअसल, लड़की के पिता किशोर पंडित का गांव के ही विनोद पंडित से लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है, आरोप है कि जब युवती घर में अकेली थी, तब विनोद पंडित समेत 5-6 लोग वहां पहुंचे और युवती को जबरन कमरे में बंद कर दिया और बाहर ईंट की दीवार खड़ी कर दी। इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दीवार तोड़कर युवती को बाहर निकाला, इसके बाद उसका मेडिकल चेकअप कराया गया।

चिल्लाती रही युवती लेकिन नहीं की किसी ने भी मदद–
पीडित युवती ने बताया कि जब उसे बंद कर दीवार खड़ी की जा रही थी, उस दौरान वो चिल्लाती रही लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया, युवती के पिता किशोर पंडित को इस घटना का पता चला तो वो भी पत्नी के साथ तत्काल गांव लौटे। जयनगर थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पांच आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।


You may have missed