बड़ा रेल हादसा: दो ट्रेनों की टक्कर से बड़ा हादसा..30 लोगों की मौत कई अन्य घायल
पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है। पाकिस्तान के घोटकी में रेती और डहारकी रेलवे स्टेशनों के बीच सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन, मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई। इस हादसे में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान के लोकल न्यूज़ चैनल ने ये जानकारी दी है।


रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ये दुर्घटना तब हुई जब सरगोधा जा रही सर सैयद एक्सप्रेस पटरी पर पहले से मौजूद मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई। घोटकी के डीसी उस्मान अब्दुल्ला ने बताया है कि हादसे में अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों ट्रेनों की बोगी में कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया है।

