July 27, 2026

Sunday Special : सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का ‘पवित्र रिश्ता’ से रोमांटिक गाना, जो कभी नहीं हो पाया रिलीज

pavitra1

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को गुजरे 1 साल होने वाले हैं। 14 जून को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनकी यादें आज तक फैंस के दिलों में जिंदा है। यही वजह है कि वो उन्हें हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए याद करते हैं।


कभी उनकी पुरानी तस्वीरें तो कभी वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब उनके शो ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) से एक ऐसा गाना सामने आया है, जो कभी रिलीज नहीं हो सका। इसमें वो अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे संग नज़र आ रहे हैं।

इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। इसमें सुशांत और अंकिता को रोमांस करते देखा जा सकता है। गाने का टाइटल ‘जैसी हो वैसी रहो’ है। इसे देखकर फैंस एक बार फिर भावुक हो गए हैं।

सुशांत ने एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) से लोकप्रियता हासिल की थी। इस शो में उन्होंने मानव का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘काई पो छे’ थी, जिसमें एक बार फिर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था।


You may have missed