कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज 600 नए कोरोना मरीज की हुई पुष्टि और 17 मरीजों की इलाज के दौरान मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की कोरोना के आंकड़े और मौत के आंकड़े में काफी हद तक कमी आई है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है।bइसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 600 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। और 1,493 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 17 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। दुर्ग से 21, राजनांदगांव से 11, बालोद से 27, बेमेतरा से 10, कबीरधाम से 10, रायपुर से 41, धमतरी से 26, बलौदा बाजार से 30, महासमुंद से 07, गरियाबंद से 9, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 21, कोरबा से 27, जांजगीर- चाम्पा से 31, मुंगेली से 5, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 10, सरगुजा से 17, कोरिया से 24, सूरजपुर से 24, बलरामपुर से 19, जशपुर से 35, बस्तर से 43, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 17, सुकमा से 31, कांकेर से 12, नारायणपुर से 11, बीजापुर से 49, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
600 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 1,493 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/ae1g7hEh2N
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 14, 2021

