हादसे का शिकार महिला के ऊपर से रात भर गुजरती रही गाड़ियां, सुबह सिर्फ मिले कपड़ों के टुकड़े
गाजियाबाद। गाजियाबाद से लगे हापुड़ में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आई इस महिला के साथ जो कुछ हुआ वो जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि हादसे के बाद महिला की लाश हाइवे पर पड़ी रही। इसके ऊपर से तकरीबन हर मिनट एक वाहन गुजरा होगा, लेकिन किसी ने भी रुकने की जहमत नहीं उठाई। कपड़े में लाश के चिथड़े-चिथड़े सड़क पर पड़े रहे।



