May 1, 2026

थाना प्रभारी के साथ हाथापाई व गाड़ी में तोड़फोड़ कर कोविड सेंटर से फरार 5 आरोपी गिरफ्तार

IMG-20210616-WA0011

बिलाईगढ़। भटगांव थाना प्रभारी के साथ हाथापाई व गाड़ी को तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपी कोविड सेंटर गोविंदवन से फरार हो गए थे। जिसे पुनः गिरफ्तार कर कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है।


एसडीओपी संजय तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रात लगभग 10 बजे के आसपास कोविड सेंटर गोविंदवन में अंधेरा था जिसका फायदा उठाकर सभी आरोपी पीछे से फांदकर फरार हो गए थे। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल सभी थानों और चौकीयों को सूचना देकर नाकाबंदी किया गया. जवानों की तैनाती और सर्चिंग बढाई गई।

साथ ही साथ आरोपियों के मकानों के आसपास भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। सर्चिंग के दौरान एक आरोपी को भटगांव जाते रास्ते मे ही धर दबोचा। बाकी आरोपियों को उनके मकानों के आसपास पकड़ा गया। फिलहाल सभी आरोपियों को पुनः कोविड सेंटर में भेजा गया है। आरोपियों की फरारी को देखते हुए गोविंदवन कोविड सेंटर में सुरक्षा की लिहाज से जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है।


You may have missed