17 जून का राशिफल : जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन
मेष राशि
मेष राशि वालों को आज कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. धन लाभ की स्थिति बनी हुई है. व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. संबंधों का लाभ उठाएं. अच्छे अवसर इंतजार कर रहे हैं.


वृष राशि
धन के मामले में आज सावधान रहने की जरूरत है. आज के दिन कर्ज लेने और देने से बचें. गलत कार्यों से धन प्राप्त करने का प्रयास न करें. हानि और अपयश दोनों प्राप्त हो सकते हैं. धैर्य बनाएं रखें.
मिथुन राशि
आय के स्त्रोत विकसित करने में सफलता मिल सकती है. आज भविष्य को ध्यान में रखकर धन का निवेश कर सकते हैं. कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो इसके लिए भी उत्तम समय है.
कर्क राशि
धन की हानि होने की स्थिति बनी हुई है. प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेंगे. बाजार की स्थिति को समझने के बाद ही निवेश करें. भूमि आदि से लाभ हो सकता है, लेकिन बड़ा निवेश सोच समझ कर ही करें.
सिंह राशि
बाजार की स्थिति को आज समझने में परेशानी हो सकती है. बड़ा निवेश करने से बचें. भूमि और तरल चीजों में निवेश कर सकते हैं. ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें. संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करें.
कन्या राशि
आज धन लाभ की स्थिति बनती दिख रही है. धैर्य बनाएं रखें और आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें. लोगों को सलाह देकर भी आज आप धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं. व्यापार को गति देने में सफलता हासिल होगी.
तुला राशि
धन लाभ के लिए आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. वरिष्ठ और उच्च पद पर आसीन लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. कोई महत्वूपर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं.
वृश्चिक राशि
अधिक व्यय आज आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. व्यय पर नियंत्रण करने की कोशिश करें. कोई कार्य बनते बनते रह सकता है. धैर्य बनाएं रखें. पुन: प्रयास करें. निराशा से दूर रहने का प्रयास करें.
धनु राशि
धन के उचित निवेश को लेकर आज परेशान हो सकते हैं. वरिष्ठ और जानकार लोगों की मदद लें, आज मार्गदर्शन प्राप्त होने का अच्छा संयोग बन रहा है. इसलिए इसका लाभ उठाएं. जल्दबाजी में धन संबंधी कार्य न करें.
मकर राशि
शनि वक्री अवस्था में आपकी राशि में विराजमान हैं और धैर्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. आज भविष्य की योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं. छोटे छोटे निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने का योग बनता दिख रहा है.
कुंभ राशि
आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है. प्रतिद्वंदी आपकी छवि को हानि पहुंचा सकते हैं. बाजार की स्थिति को समझने का प्रयास करें. छोटे निवेश से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं. भ्रम की स्थिति से बचने का प्रयास करें.
मीन राशि
योजना बनाकर कार्य करने से धन लाभ की स्थिति बन सकती है. आज भविष्य को ध्यान में रख कर निवेश कर सकते हैं. प्रयास करने पर बाजार की हर स्थिति से आज आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जल्दबाजी की स्थिति में बड़े निर्णय लेने से बचें.

