April 19, 2026

राजधानी के एम्स के कन्वर्जन ब्लॉक की नौंवी मंजिल पर लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

aag3

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थिति एम्स (AIIMS) में देर शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें काफीऊपर तक उठती देखी गई हैं।


जानकारी के मुताबिक कन्वर्जन ब्लॉक की नौंवी मंजिल पर ये आग लगी है। वैसे यहां पर मरीज नहीं होते। इस मंजिल में लैब और बाकी ऑफिस होते हैं। दमकल विभाग के अनुसार, घटना की सूचना रात करीब 10:30 बजे मिली और तुरंत 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि कारणों का आंकलन करना अभी जल्दबाजी होगी।


You may have missed