April 18, 2026

सोने और चांदी के कीमतों में आया भारी गिरावट, जाने क्या है आज का भाव

sonachandi

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट के बाद आज सोना-चांदी (Gold-Silver) भी सस्ता हो गया है. भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा (Gold price today) 1.5 फीसदी गिरकर 47,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 1.6 फीसदी गिरकर 70,345 रुपये प्रतिकिलोग्राम हो गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि तकनीकी रूप से एमसीएक्स सोना 47,700 रुपये से 47,900 रुपये के बीच सपोर्ट कर सकता है


24 कैरेट गोल्ड का भाव
17 जून को 24 कैरेट गोल्ड के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है. आज देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 51590 रुपये के करीब है. इसके अलावा चेन्नई में 49890 रुपये, मुंबई में 48400 रुपये, कोलकाता में 51590 रुपये, बैंगलोर में 49460 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है.


You may have missed