April 19, 2026

प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही पटरी से उतरे नौचंदी एक्सप्रेस के दो पहिए, हादसे से मचा हड़कंप

IMG_20210617_100916

प्रयागराज से लखनऊ जा रही नौचंदी एक्सप्रेस (Nauchandi Express) के दो डिब्बे बुधवार रात अचानक पटरी से उतर (Train Derail) गए. इस हादसे की वजह से हड़कंप मच गया. ट्रेन प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही थी. मेरठ के चारबाग प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले ही इंजन के दो पहिये अचानक पटरी से नीचे उतर गए. गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. वहीं ट्रेन में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं.


जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को इस हादसे की जानकरी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंच गए. वहीं ट्रेन को पटरी (Meerut Train Derail) पर लाने का काम तुरंत शुरू किया गया. पहियों को वापस पटरी पर लाने में करीब ढाई घंटा लग गया. काम पूरा होने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. इस हादसे की वजह से ट्रेन अपने गंतव्य तक लेट पहुंची


You may have missed