April 29, 2026

राजधानी में पत्रकार बना लुटेरों का शिकार, पहले टक्कर मारकर बाइक से गिराया फिर दौड़ाया

lutt

Robbers tried to rob a journalist in the capital Raipur:

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। आए दिनी लूट, डकैती, चोरी जैसी वारदातें सामने आ रही है। इस बार लुटेरों का शिकार एक पत्रकार बना। लुटेरों ने लूट की नियत से पत्रकार को पहले टक्कर मार कर बाइक से गिराया और फिर लूटने की कोशिश की।


यह पूरा मामला नवा रायपुर के चीचा चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने का है, जहां अंग्रेजी अखबार के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ लूट की कोशिश की गई। पत्रकार अभिषेक ने बताया कि सबसे पहले 2 बाइक पर आए 8 लुटेरों ने टक्कर मारकर सड़क पर गिराया, जिसके बाद पत्रकार का बैग छीनने के लिए लुटेरों ने काफी दूर तक उन्हें दौड़ाया, कुछ नही मिलने पर लुटेरों ने बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक कल देर रात प्रेस से काम निपटाकर पत्रकार अभिषेक कुमार अपने सेक्टर 29 स्थित निवास जा रहे थे जहां रास्ते पर ही उनसे लूट की कोशिश की गई। घटना के बाद से ही सभी अज्ञात लुटेरे फरार है। मंदिर हसौद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


You may have missed