October 23, 2026

पुलिस ने सुलझाई नाले में मिली बोरी बंद युवती की लाश का मामला: प्रेमी ही निकला हत्यारा

maut

डोंगरगढ़। छुईखदान थाना क्षेत्र के मुहडबरी गांव में हुई युवती की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। कल नाले में एक बोरी में एक युवती की लाश मिली थी। युवती की लाश मिलने के बाद पुलिस ने इस केस को चुनौती के रुप में लिया। पुलिस ने सबसे पहले युवती की पहचान की, इसके बाद उसके संबंध में जानकारी जुटाना शुरु किया। पुलिस को युवती के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी मिली थी।


पुलिस ने जब सूत्र खंगाले तो उसे पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने मात्र 24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा दी है।


You may have missed