रायपुर के महादेव घाट में डूबने से एक छात्र की मौत, साइकिल से 12 दोस्तों के साथ महादेव घाट पहुंचा था छात्र
रायपुर: राजधानी रायपुर के खारुन नदी मे डूबने से एक स्टूडेंट की मौत हो गई। ये हादसा महादेव घाट पर शनिवार की सुबह हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद शव को बाहर निकाला गया। इस घटना की डीडी नगर थाने की पुलिस जांच कर रही है।


पढ़िए पूरी खबर
मिली जानकारी के मुताबिक चरोदा रेलवे काॅलोनी से लगे इंदिरा नगर में रहने वाला ई. देव्यांश अपने दोस्तों के साथ रायपुर महादेव घाट आया था। इस छात्र के साथ पानी में इसके तीन दोस्त भी उतरे थे जिन्हें बचा लिया गया।
देव्यांश के साथ पानी में कूदे इसके तीन साथियों ने बताया कि नहाने और नदी में उफनते पानी में मजा लेने के चक्कर में पानी में कूदे थे। कुछ ही मिनट में ये बेहद गहरे हिस्से में पहुंच गए। पानी का दबाव झेल नहीं पाए तो बचाओ-बचाओ कहकर मदद मांगने लगे। नदी के किनारे नाव चलाने वालों ने इन्हें देखा और पास की पुलिस चौकी की में इसकी जानकारी दी। गोताखोर और स्थानीय लोग पानी में कूदकर इन्हें बचाने की कोशिश करने लगे। मगर इस बीच देव्यांश पानी में खो गया। करीब 2 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।

