April 19, 2026

ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल नहीं होने के चलते छात्रा ने की आत्महत्या

maut

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में ऑनलाइन कक्षा के लिए मोबाइल फोन न होने के चलते 17 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यहां से लगभग 260 किलोमीटर दूर नयगांव की निवासी लड़की ने 16 जून को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।


नयगांव थाने के अधिकारी ने कहा, ”वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उसे ऑनलाइन कक्षाएं लेने के लिये फोन की जरूरत थी लेकिन उसके परिजन फोन खरीदने के लिये पैसे का प्रबंध नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते लड़की ने यह कदम उठाया। एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक के माता-पिता ने भी इस घटना का कारण फोन नहीं होना बताया है।”


You may have missed