जंगली खुखड़ी खाकर एक ही परिवार के 8 बच्चों सहित 1 महिला बीमार
उदयपुर। जंगली खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के 8 बच्चों सहित एक महिला की तबियत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में दाखिल कराया गया है।


जानकारी के अनुसार 22 जून को 9 साल की गुंजा रानी अपनी हम उम्र बड़ी बहन रानी के साथ ग्राम पलका सरनापारा के जंगल में खुखड़ी बिनने गई थी । बच्चों ने जंगली खुखड़ी को घर लाकर पकाया और खाया। उनके साथ उनकी मां भी खुखड़ी खाई। खाने के बाद दोनों ही परिवार के बच्चे एक-एक कर बेहोश होने लगे तथा उन्हें चक्कर आने लगा पेट में दर्द होने लगा। गुंजा रानी 9, आनंद 7, रुकमणी 4, पनमेश्वर 3 साल सभी पिता नन्ही राम माता विमला तथा एक अन्य परिवार से जो कि उनके ही बड़े भाई लगते हैं प्रेमशंकर 11 वर्ष, रानी 9, रामप्रवेश 7 साल सभी पिता सहत राम तथा एक बच्ची पिंकी उम्र 3 साल पिता पनमेश्वर उल्टी करने लगे।
इसी बीच देखते ही देखते शाम हो गया। बच्चे के पिता नन्ही राम घर पर लौटे तब उन्होंने 108 की टीम को कॉल किया व घटना की जानकारी दी। 108 की टीम ईएमटी कृष्णा श्रीवास के नेतृत्व में ग्राम पलका सरना पहुंची तथा दो बार में दोनों परिवार के बच्चों को उनके माता-पिता को साथ लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में दाखिल कराया गया। डॉक्टर योगेंद्र पैकरा की निगरानी में बच्चों को उपचार जारी है।
डॉक्टर ने आज 23 जून को बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अभी सभी बच्चे खतरे की स्थिति से बाहर है। हालचाल जानने के बाद परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि जंगली खुखड़ी के खाने से सभी बच्चे व उनकी माँ बीमार हुई हैं। डॉक्टर के उपचार के बाद सभी बच्चे अभी खतरे से बाहर हैं।

