April 17, 2026

सांप खा गया ‘सनी देओल’ : घर में निकले जहरीले सांप ने डसा तो गुस्से में सांप को ही काटकर खा गया सनी देओल

IMG_20210624_100424

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक सनी देओल जहरीले सांप करैत का सिर काटकर निगल गया। घर में सफाई के दौरान सांप निकला आया था। युवक उसको पकड़कर स्टंट दिखाने लगा। तभी सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने पर युवक भड़क गया और गुस्से में आकर उसका सिर ही काटकर निगल गया। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव निवासी सनी देओल राठिया के मकान में बुधवार को साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जहरीला सांप करैत निकल आया। सांप देखकर घर वालों ने उसे पीट-पीट कर मारने का प्रयास किया और दफना दिया। कुछ देर बाद सनी देओल पहुंचा तो उसे घर वालों से इसका पता चला। इस पर उसने दफनाए गए सांप को बाहर निकाल लिया और हाथ में पकड़ कर स्टंट दिखाने लगा।

सांप का फन निगलने के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई
हालांकि सांप मरा नहीं था। ऐसे में उसने स्टंट दिखा रहे सनी देओल को डस लिया। इस पर युवक गुस्से में भड़क गया। उसने सांप का सिर दांत से काटकर अलग किया और निगल गया। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल युवक का इलाज धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


You may have missed