April 18, 2026

Gold silver price today: जारी है सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जाने क्या है आज के भाव

sonachandi

नई दिल्ली: सोने में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। पिछले काफी समय से देखा जा रहा है कि सोने की कीमत लगातार गिर रही है। आगे भी इसमें और गिरावट आ सकती है। आज राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 93 रुपए की गिरावट के साथ 46,283 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,376 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।


हालांकि चांदी 99 रुपए की तेजी के साथ 66,789 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 66,690 रुपये प्रति किलोग्राम थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, “दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 93 रुपये की गिरावट आई, जो COMEX (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज) सोने की कीमतों में रात भर की कमजोरी और रुपए की मजबूती को दर्शाता है।”


You may have missed