April 29, 2026

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे ये बड़े आरोप

ACTRESS

अहमदाबाद: एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सोसायटी के चेयरमेन के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में गाली देने का आरोप है। पायल ने बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया था. इसके साथ ही पायल पर सोसायटी के लोगों को साथ बार-बार झगड़ा करना, चेयरमेन को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी है।


पायल रोहतगी को अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। 20 जुन को हुई सोसायटी की एजीएम मीटिंग में पायल रोहतगी सदस्य ना होने के बावजूद मीटिंग में आई थीं, जब उन्हें बोलने से मना किया गया तो वो गालियां देने लगी. साथ ही सोसायटी में बच्चों के खेलने को लेकर भी कई बार झगड़ा कर चुकी हैं।

इन फिल्मों में पायल ने किया काम
पायल के करियर की बात करें तो उनका करियर खास नहीं रहा है. उन्हे अपनी एक्टिंग से ज्यादा चर्चा नहीं मिल पाई. वो ये क्या हो रहा है, रिफ्यूजी, तुमसे मिलकर, रक्त, तौबा तौबा, 36 चाइना टाउन,  ढोल, अलगी और पगली, दिल  कबड्डी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वो टीवी में भी काम कर चुकी हैं. वो बिग बॉस में दिखीं थी, जहां से उन्हें चर्चा मिली थी. वो फियर फेक्टर इंडिया 2 में नजर आई. लेकिन वो साइड रोल में ही सिमटकर रह गईं


You may have missed