April 28, 2026

BIG NEWS : अपार्टमेंट के चौथे मंजिल से युवती ने छलांग लगाकर की आत्महत्या

APART

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन गार्डन कालोनी स्थित स्ट्रीट गोल्डन ऑक अपार्टमेन्ट से युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है।


मामले में मिली जानकारी के मुताबिक ग्रीन गार्डन कालोनी स्थित एक अपार्टमेन्ट से युवती ने छलांग लगा दी है,बताया जा रहा है कि जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गयी है,खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक छलांग लगाने वाली युवती का नाम खुश्बू विश्वकर्मा है,जिसकी उम्र करीब 26 से 28 साल के बीच बतायी जा रही है,पुलिस को पंचनामा कार्रवाई के दौरान जानकारी मिली कि खुश्बू 2020 लाकडाउन के पहले अपार्टमेन्ट के मालिक राजेश गुप्ता के दुकान में कम्प्यूटर आपरेटर का काम करती थी।


You may have missed