April 17, 2026

फिर लॉकडाउन: अब यहां 5 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन..जाने किन्हें मिली छूट

lauk2

चेन्नई: तमिलनाडु की सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 5 जुलाई तक कर दिया है। हालांकि, इस फैसले के साथ ही कुछ रियायतें देने की भी घोषणा राज्य की स्टालिन सरकार ने की है।


सरकार ने राज्य के चार जिलों चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और तिरुवल्लुवर में प्राइवेट कंपनियां 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कर सकेंगी। वहीं शॉपिंग कॉमप्लेक्स और मॉल्स पचास फीसदी की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।

इसके साथ ही धार्मिक स्थानों को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि, किसी भी तरह के त्यौहारों की इजाजत नहीं है। राज्य सरकार ने अपने एक बयान में कहा, “चर्च, मंदिर और मस्जिद खोले जा सकते हैं लेकिन किसी त्यौहार की अनुमति नहीं है।”


You may have missed