April 29, 2026

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षा संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी

school1

रायपुर। आयुक्त लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़ ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षा संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि नवीन सत्र प्रारंभ हो चुका है। कोरोना महामारी के कारण वर्तमान में विद्यालयों का संचालन नहीं किया जा रहा है।


सत्र 2020-21 में कोरोना महामारी से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन कक्षा, मोहल्ला कक्षा एवं अन्य नवाचारी माध्यमों से अध्यापन का कार्य किया जा रहा था। इसे पढ़ाई तुंहर द्वार अभियान के नाम से संचालित किया गया था। सत्र 2021-22 के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करने कहा गया है।


You may have missed