May 4, 2026

CG में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत कई घायल

PIKK

रायगढ़। नजदीकी जिले जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम फुलझर में बाराती से भरी पिकअप पलट गई। दुर्घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में बच्चे भी सवार थे।


बताया जा रहा है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर है, मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम खखरा से बारात लेकर एक पिकप वाहन ग्राम फुलझर आई थी। वहीं शादी के बाद वापस लौट रहे बारातियों से भरी पिकअप ड्राईवर की लापरवाही से ग्राम फुलझर के समीप पलट गई, जिसमें घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। पिकअप में सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को स्वास्थ केन्द्र भेजा गया है, वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।


You may have missed