April 19, 2026

सावधान! रोज खा रहे हैं सफेद ब्रेड तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों की आ सकते हैं चपेट में

IMG_20210703_071900

रोजमर्रा हम लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो आपकी डाइट का हिस्सा बन जाती हैं। इन चीजों में से एक सफेद ब्रेड भी है। कई लोगों को सुबह के नाश्ते में सफेद ब्रेड पर कुछ लगाकर खाने की आदत होती है।


वहीं कुछ लोगों को सफेद ब्रेड को दूध में डुबोकर खाने की आदत होती है। अगर आप रोजाना सफेद ब्रेड खाते हैं तो आपके लिए ये खबर पढ़ना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद ब्रेड सेहत के लिए हानिकारक होती है। जानिए सफेद ब्रेड को खाने से क्या-क्या दिक्कतें होती हैं।

ऐसे बनती है सफेद ब्रेड
बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते होंगे कि सफेद ब्रेड को बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल होता है। ब्रेड को बनाते वक्त इसे बहुत महीन पीसा जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान सारे विटामिन और पोषक तत्व को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि ब्रेड लंबे वक्त तक फ्रेश रहे और रखकर खाया जा सके।

जानें क्यों नुकसानदायक है सफेद ब्रेड
सफेद ब्रेड को बनाने के लिए पोटैशियम, ब्रोमेट, एजोडिकार्बोनामाइड या क्लोरीन डाइऑक्साइड गैस का इस्तेमाल किया जाता है।

इसकी वजह से जो लोग इस ब्रेड का सेवन करते हैं उन्हें डायबिटीज, दिल से संबंधित बीमारी और मोटापे जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है।

जानें क्यों डायबिटीज पेशेंट के लिए हानिकारक है सफेद ब्रेड
सफेद ब्रेड आमतौर पर मैदे से बनाई जाती है। इसमें कई ब्लीचिंग एजेंट्स जैसे पोटेशियम ब्रोमेट, एजोडिकार्बोनामाइट आदि का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। प्रोसेसिंग के दौरान इसके अधिकतर पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

इसके साथ ही इसमें फाइबर कम हो जाता है। फाइबर कम हो जाने के बाद पाचन धीमा होता है। इससे आपको कब्ज हो सकता है। सफेद ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होने से खून में शर्करा बढ़ाने वाली होती है। इसके कारण आप डायबिटीज की चपेट में आ सकते हैं या फिर जो लोग डायबिटीज पेशेंट हैं उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKC NEWS) इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।


You may have missed