October 10, 2026

रायपुर में दर्दनाक हादसा: दूध से भरी डीआई वाहन पलटी, हादसे में ड्राइवर की मौत

IMG_20210703_092411

रायपुर। राजधानी रायपुर के भारत माता चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. देवभोग दुग्ध से भरी डीआई वाहन सुबह पलट गई. जिससे ड्राइवर की मौत हो गई. यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.


मालवाहन डीआई तेलीबंधा की ओर से आ रही थी. तभी भारत माता चौक के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सामने आ गई, उससे बचने के चलते वाहन पलट गई.

वाहन के नीचे दबने से ड्राइवर वासु की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. लेकिन पुलिस सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची. राहगीरों ने दुग्ध से भरी गाड़ी को उठाया.


You may have missed