May 4, 2026

कोरोना वैक्सीन की चेकिंग के नाम पर रायपुर में लूट, बंधक बनाकर की लाखों की लूट

llut

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में परिजनों को घर में बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात सामने आई है। डीडी नगर इलाके में हेलमेट गैंग दंपति ने कोरोना वैक्सीन की चेकिंग के नाम पर लूट की वारदात की है।


आरोपियों दंपति ने घर के परिजनों को बंधक बनाकर 4 लाख रुपए के जेवर समेत नगदी लेकर फरार हो गए। सालासर ग्रीन्स सोसाइटी की ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही है। आरोपी हेलमेट पहने घर में दाखिल हुए थे। बहरहाल पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।


You may have missed