May 4, 2026

‘रामायण’ की ‘सीता’ बनीं ‘शक्ति’, नए सीरियल में अपने किरदार की दिखाई झलक

ramay1

रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। वो जल्द ही नए शो में नजऱ आने वाली हैं। वे एक बार फिर से इसी प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा बनने जा रही हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने नए किरदार की झलकियां दिखाई हैं।


इस फोटो में दीपिका अलग अवतार में नजऱ आ रही हैं। उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- कभी सीता तो कभी शक्ति.. मैं हूं नारी। इससे पहले भी उन्होंने नए शो के सेट से अपनी कई फोटोज शेयर की थीं। गौरतलब है कि पौराणिक धारावाहिक रामायण की बात करें तो इस शो ने 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज होने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसे पिछले साल लॉकडाउन में दोबारा प्रसारित किया गया था, जिसके बाद सीरियल ने फिर दर्शकों की संख्या के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

रामायण में विभिन्न भूमिका अदा करने वाले कलाकारों की पहचान दशकों से भारतीय हस्तियों के तौर पर बन चुकी है। राम के रूप में अरुण गोविल, सीता के रूप में दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण के रूप में सुनील लहरी, रावण के रूप में अरविंद त्रिवेदी और हनुमान के रूप में दारा सिंह को आज भी उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है।


You may have missed