भांजे पर फिदा हुई मामी, घर से फरार होकर रचाई दूसरी शादी
बिहार के जमुई में मामी और भांजे के बीच हुए प्रेम की चर्चा काफी हो रही है। मामा की अनुपस्थित में मामी और भांजे ने कुछ ऐसा किया कि सभी पारिवारिक रिश्ता को शर्मसार होना पड़ा। अब लगातार वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है। लोग इस प्रेम को गलत करार दे रहे हैं। कह रहे हैं कि दोनों ने सारी मयार्दाएं तोड़ दी। प्यार में मामी और भांजे ने सारे रिश्ते को भूल गए। न तो समाज की फिक्र की और न ही पारिवारिक रिश्ते की।


प्यार इतना परवान चढ़ा कि मामा की अनुपस्थिति में एक दिन भांजे और मामी में शादी हो गई। इसका वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर पर लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो में भांजा अपनी मामी की मांग में सिंदूर लगा रहा है। सिंदूर लगने के बाद मामी भांजे का पैर छूती है। पत्नी होने का आशीर्वाद मांगती है।
जमुई के गिद्धौर के रतनपुर का रहने वाला 22 वर्षीय एक युवक का प्रेम प्रसंग लखीसराय के मननपुर में रहने वाले मामी के साथ कई वर्षों से था। बताया जा रहा है कि भांजा मुंबई में ऑटो चलाता है। मामा और मामी भी वहीं रहते थे। इसी दौरान भांजा और मामी में प्रेम हो गया। कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन में सभी घर आ गए थे। कुछ दिन पूर्व भांजा जमुई के गिद्धौर से लखीसराय के मननपुर आया।
वहीं, घर में रह रहा था। इसके बाद मामा ने दोनों को एक साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसका विरोध और मारपीट भी हुआ। इसके कुछ दिन बाद मामा मुंबई चला गया। इसी का फायदा उठाकर भांजा एक दिन फिर घर पहुंचा और दोनों ने भाग कर शादी कर ली तथा फोटो और वीडियो वायरल कर दिया। बताया ज रहा है कि शादी के बाद दोनों मुंबई चला गया है। स्वजन दोनों को ढूढ रहे हैं।

