April 19, 2026

खुशखबरी! Paytm लेकर आ रहा है 50 करोड़ का कैशबैक

payt

नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म पेटीएम ने कहा कि डिजिटल इंडिया के छह साल पूरे होने के अवसर पर कंपनी उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए कैशबैक कार्यक्रम शुरू करेगी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं.यह ऑफर संपूर्ण भारत में व्यापारियों के लिए लागू हैगारंटीड कैशबैक ऑफर लॉन्च करने के साथ ही कंपनी साउंडबॉक्स और आईओटी डिवाइस की भी पेशकश कर रही है.


कंपनी इस साल प्रोग्राम के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि देने के लिए प्रतिबद्ध है इस ऑफर के अंतर्गत, पेटीएम ने भारत में व्यापारियों और ग्राहकों के लिए पेटीएम ऐप के माध्यम से किए जाने वाले प्रत्येक लेन-देन के लिए कैशबैक प्रोग्राम की घोषणा की है. दिवाली से पहले पेटीएम ऐप के जरिए सबसे ज्यादा संख्या में लेनदेन करने वाले व्यापारियों को शीर्ष व्यापारी बनने के लिए प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा और साथ ही उन्हें मुफ्त में साउंडबॉक्स, आईओटी डिवाइस तथा ऐसे ही कई अन्य ईनाम भी दिए जाएंगे.

ग्राहकों को भी प्रत्येक लेनदेन के लिए कैशबैक प्राप्त होगा जो पेटीएम ऐप के जरिए भुगतान करने के लिए दुकानों में पेटीएम क्यूआर कोड स्कैन करेंगे.कंपनी द्वारा यह ऑफर डिजिटल इंडिया मिशन के छह साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लॉन्च किया गया है, जिसका उद्देश्य है ऑनलाइन इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और डिजिटल कौशल में सुधार लाना, यहां तक कि भारत के आंतरिक हिस्सों में भी. मेड इन इंडिया कंपनी पेटीएम को इस मिशन में अपनी भूमिका निभाते हुए गर्व हो रहा है पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा, भारत ने उसके डिजिटल इंडिया मिशन में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिससे सभी का तकनीकी उन्नति के साथ सशक्तिकरण हुआ है.


You may have missed