September 29, 2023

बड़ी खबर: शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, आरोपियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम


जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पंडरापाठ थाना इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों लड़कियां शादी समारोह से लौट रही थी। इस दौरान जंगल में दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।


पढ़िए पूरी खबर-
पंडरापाठ थाना पुलिस के अनुसार दो नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़कियां शादी समारोह से लौट रही थी। इस दौरान 2 आरोपियों ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद जंगल में ले लाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *