May 29, 2023

15 मार्च 2021 का राशिफल: आज इन राशि के जातकों के पूरे होंगे सारे काम

मेष: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन व्यर्थ की उलझने रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। संयम से काम लेना हितकर होगा।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: मालव्य योग बनने के कारण चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: आज का दिन आपके लिए विशेष सफलता देने वाला है। खास तौर पर जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्‍हें आज इच्‍छा के अनुरूप परिणाम प्राप्‍त होंगे। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। आज नौकरी और व्‍यापार दोनों में आपके लिए कड़ी प्रतिस्पर्द्धा रहेगी। रुके हुए कार्य भी संपन्‍न होंगे और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। आज पाचन क्रिया खराब होने से पेट में दर्द भी हो सकता है। नेत्र विकार की भी आशंका है। शाम का समय दोस्‍तों के साथ अच्‍छा बीतेगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

कन्या: आज का दिन आपके लिए खास है और परिवार के साथ सुख से बीतेगा। परिवार के सभी सदस्‍यों के बीच अच्‍छा समय बीतेगा। मंगल कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और आज के दिन आप कुछ धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्‍थी की समस्या सुलझ जाएगी। शाम को आज अतिथि की आवभगत में भी धन खर्च हो सकता है। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

तुला:आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आज का दिन आपका प्रभावशाली लोगों के साथ मिलने-जुलने में बीतेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके हाजिर जवाब की वजह से लोग आपकी बातों को गंभीर रूप से लेंगे और आपको विशेष सम्मान प्राप्‍त होगा। अधिक भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और आपका स्वास्थ्य गिर सकता है। ध्‍यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद रहेगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बहुत खास हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और आज के दिन आपकी प्रियजनों से भेंट होने मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि कुछ भी बहुत सोच समझकर बोलें। शाम का वक्‍त प्रियजनों से भेंट एवं सैर-सपाटे और मौज-मस्ती में बीतेगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज के दिन घर की जरूरत की चीजों पर धन खर्च होगा और आप भौतिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। आज के दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी के साथ बहस होने से माहौल थोड़ा गरमा सकता है। बेहतर होगा कि आत को आगे बढ़ाने के बजाए कुछ न बोलें और अपने काम पर फोकस करके चीजों को समय ये पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। इसमें आपको विजय प्राप्‍त होगी। शत्रुओं के इरादे नाकामयाब होंगे। भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।

मकर:आज के दिन आपको नौकरी और व्‍यापार में मनमुताबिक परिणाम प्राप्‍त होने से मन में हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ होगी। आज के दिन आप अपने काम-धंधे से संबंधित कुछ जरूरी बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं और आपको ऐसा करने से लाभ प्राप्‍त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी और पारिवारिक दायित्वों की भी पूर्ति होगी। आज के दिन आपको शाम के वक्‍त उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:राशि स्वामी शनि की मिली-जुली स्थिति के कारण शाम के वक्‍त पत्‍नी को शारीरिक कष्‍ट होने से आप भी परेशान हो सकते हैं। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व सारे वैधानिक पहलुओं को जांच लें। कुछ समय बाद पत्‍नी की सेहत सही होने से आपकी समस्‍याएं कुछ कम होंगी। किसी भी काम में फालतू खर्च करने से बचें, नहीं तो आपको भविष्‍य में परेशानी हो सकती है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

मीन:आज के दिन आपके वैवाहिक जीवन में आनंद छाएगा और भाग्‍य का साथ मिलने से सभी कार्य आसानी से बन जाएंगे। आज पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है और इस यात्रा से आपको लाभ होगा। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से आपको खुशी होगी और आप आगे भी निवेश के बारे में सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

You may have missed