June 4, 2023

16 मार्च 2021 का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष:राशि आज मेष राशिवालों के लिए व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है।


पढ़े- सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 12वीं पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती

वृषभ: राशि आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा में और अधिक मजबूत होगा। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है।

पढ़े- छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू को लेकर मंत्री का बड़ा बयान: जानिए आखिर क्या कहा

मिथुन:राशि आज मिथुन राशि के लिए नौकरी के क्षेत्र में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आर्थिक तौर पर स्थिति ठीक रह सकती है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। पैसा उधार देने से बचें।

पढ़े- मेरे वजन का मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था, यह पब्लिक और बहुत ही अपमानजनक भी था: विद्या बालन

कर्क: राशि आज नई परियोजनाएं शुरू की जा सकती हैं और वित्तीय लाभ प्राप्ति के भी प्रबल संकेत है। शेयरों में निवेश के लिए अच्छा समय है। अपने शौक को विकसित करने के लिए अच्छा समय है। भविष्य में यह आपके लिए लाभदायक भी साबित हो सकता है।

पढ़े- कोरोना BREAKING: राजधानी में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, जाने अन्य जिलों से कोरोना का आंकड़ा

सिंह: राशि आज ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है। जिससे आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। आज आर्थिक लाभ के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या:कन्या राशि यह समय आपके करियर के आसपास घूमता नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। आर्थिक तौर पर स्थिति ठीक रहेगी। साथ ही व्यापार में उन्नति होगी।

तुला:राशि आज का दिन आय के तौर पर स्थिर रहेगा और आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और अच्छी प्रगति होगी।

धनु: राशि आज धनु राशि वालों को अपने कार्यालय पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। साथ ही व्यवसायी अन्य उज्जवल योजनाओं के साथ आगे के निवेश की योजना भी बनाएंगे। कारोबार से जुड़ी यात्रा भी हो सकती है।

वृश्चिक:राशि बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। जिसे पूरा करने पर फायदा रहेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

मकर:राशि नौकरी करने वाले थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करेंगे। व्यवसाय में धीरे-धीरे प्रगति होगी। किसी अधिकारी के साथ विचारों का आदान-प्रदान करते समय अपनी कम महत्व की स्थिति की अवगत रहें।

कुंभ: राशि ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन:राशि व्यापार में दिलचस्प अवसर आपके सामने होंगे, लेकिन निर्णय आपको ही लेना होगा। ऐसे में आप दुविधा का सामना कर सकते हैं। यदि आप उलझन में हैं तो उचित होगा की अपने सहयोगी या करीबी दोस्त की सलाह लें।

You may have missed