October 28, 2026

आयुष्मान कार्ड बनवाने राजधानी के चंगोराभाठा में उमड़ी भीड़, सैंकड़ों लोगों ने उठाया फ्री शिविर का लाभ

IMG-20210320-WA0001

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के “आपके द्वारा आयुष्मान अभियान” पूरे प्रदेश में जोरों शोरों से जारी है। महापौर एजाज ढेबर और NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर राजधानी के चंगोराभाठा वार्ड क्रमांक 68 के छाया पार्षद तुषार पांडेय ने दो दिवसीय फ्री शिविर लगवाया। जिसमें स्थानीय लोगों की काफी भीड़ उमड़ी।


दो दिवसीय कैंप में लोग भारी संख्या में पहुंचे और स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया। जिसमें दो दिवसीय “आपके द्वारा आयुष्मान अभियान” …शिविर के माध्यम से डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य बीमा योजना से 225 परिवार लाभान्वित हुए व 1080 लोगो का बना 5 लाख तक का बीमा आयुष्मान कार्ड।

बता दे कि शिविर में मुख्य रूप से ब्लॉक महामंत्री तुषार पांडेय, वार्ड अध्यक्ष अलख साहू, NSUI विधानसभा अध्यक्ष देव निर्मलकर, NSUI दक्षिण विधानसभा उपाध्यक्ष हितेश देवांगन, राज साहू, शशि सिंह, कान्हा पांडेय, चेतन, फलेंद्रा ध्रुव, साहिल, प्रमोद, निखिल, अभिषेक, धनेश्वर, समेत एनएसयूआई के अन्य कार्यकर्ता व वार्डवासी शामिल रहे।


You may have missed