January 16, 2025

दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका: आईपीएल से बाहर हुआ यह खिलाड़ी


नई दिल्लीश्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण 9 अप्रैल से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी बाहर हो गए। इसकी पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स ने कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स के सहमालिक पार्थ जिंदल ने इसकी पुष्टि कर दी है। पार्थ जिंदल ने ट्वीट करके लिखा कि हमारे कप्तान श्रेयर अय्यर चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि वो जल्दी ठीक होंगे। विश्वास है कि आप और मजबूत होकर लौटेंगे। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को आपकी जरूरत है।


पढ़े- Realme 8 Pro हुई लॉन्च: जाने इसके फीचर्स और कीमत

हालांकि बीसीसीआई ने इसे लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन स्कैन में उनकी चोट को लेकर जो जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक उनकी सर्जरी हो सकती है। पहले वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान बेयरेस्टो के स्ट्रोक को रोकने के दौरान उनके बाएं कंधे पर चोट आई थी।

पढ़े- नए अवतार में नजर आई कैटरीना कैफ, देखे आप भी नये लुक के साथ तस्वीर

अय्यर के बाहर होने की वजह से दूसरे वनडे मैच में सूर्यकुमार यादव को वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है। पिछले सीजन में अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवी बार आईपीएल जीता था।अय्यर के आईपीएल में बाहर होने की वजह से ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कर सकते हैं। वो पिछले साल टीम के उपकप्तान थे। हालांकि फ्रेंचाइजी के पास शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन और स्टीव स्मिथ के तौर पर अन्य कप्तानी के लिए अन्य विकल्प भी हैं। इन्हें पिछले साल हुई नीलामी पूल से चुना गया था। गौरतलब है कि यूएई में अय्यर की अनुपस्थिति में धवन कप्तान बने थे, जब पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।


You may have missed