April 21, 2026

माउंट एवरेस्ट फतह करने निकली छत्तीसगढ़ के इस जिले की बेटी

bbas

जगदलपुर। पर्वतारोहण के जरिए लगातार बस्तर का मान बढ़ाने वाली बस्तर की नैना धाकड़ एक बार फिर से माउण्ट एवरेस्ट में बस्तर का परचम लहराकर रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। नैना धाकड़ माउण्ट एवरेस्ट पहुंचने पर वह बस्तर की ऐसी पहली शख्सियत बन जाएंगी, जिसने यह कारनामा किया है।


पढ़े- मदिरा प्रेमी ध्यान दे: शराब दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में किया गया बदलाव

कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने नैना सिंह धाकड़ को माउण्ट एवरेस्ट के लिए रवाना होने के पूर्व अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। एनएमडीसी के नगरनार इस्पात एवं लौह संयंत्र के अधिशाषी निदेशक प्रशांत दास भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बस्तर जिला प्रशासन और एनएमडीसी के सहयोग से माउण्ट एवरेस्ट को फतह करने निकली नैना सिंह धाकड़ ने इस अवसर जिला प्रशासन और एनएमडीसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनका यह अभियान लगभग 60 दिनों का होगा।


You may have missed