April 21, 2026

BIG NEWS CG: कोरोना की चपेट में आने से एएसआई की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Screenshot_2021-03-17-11-05-34-690_com.android.chrome-01

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना की चपेट में आने से एएसआई की मौत हो गयी है। एएसआई की मौत की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक एएसआई का नाम प्रकाश दास था जो दुर्ग सीएसपी कार्यालय में पदस्थ थे।


पढ़िए पूरी ख़बर
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही एएसआई प्रकाश दास को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, जिसके चलते उन्होंने अपना कोराना टेस्ट कराया था। कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद 30 मार्च को उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज शाम उनकी मौत हो गयी। इस दुखद खबर के बाद एएसआई के परिजनों का रो-राकर बुरा हाल है।

पढ़े – बड़ी खबर छत्तीसगढ़: प्रेमी जोड़े ने लगाई डेम में छलांग, डूबने से प्रेमी की मौत- प्रेमिका की बची जान

बता दें कि ASI को कोविड की 2 बार वैक्सीन लगा चुका थे, उसके बाद भी वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके पहले भी दुर्ग जिले के कई पुलिसकर्मी कोरोना पाजीटिव आ चुके है।


You may have missed