April 18, 2026

BIG NEWS: पत्नी ने किया युवती के साथ पति को कमरे में बंद, पति ने किया बंद कमरे में दुष्कर्म

Capture

नई दिल्ली। रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र से एक दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है जहां, किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया और इस घटना में उसकी पत्नी ने भी पति का साथ दिया। किशोरी ने रो रोकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी, तो उनके होश उड़ गए। उसकी मां थाने पहुंच गई और तहरीर दी। पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार मामला गंज कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले का है। 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ होली वाले दिन पड़ोसी के घर गई थी। उसके पड़ोसी और उसके पिता की गहरी दोस्ती थी। जब वह अपनी मां के साथ चलने को तैयार हुई तो पड़ोसी ने यह कहते हुए रोक लिया कि वह बाद में आ जाएगी। मां अपनी बेटी को छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद पड़ोसी की पत्नी ने किशोरी को एक कमरे में अपने पति के साथ बंद कर दिया, जहां उसके पति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

वही बाद में किशोरी बाहर आई तो उसे डराया धमकाया और चुप रहने के लिए कहा। दो दिन बाद किशोरी ने रोते हुए अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद किशोरी की मां थाने आ गईं। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। किशोरी की मां ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने यमन खां एवं उसकी पत्नी रूमाना बेगम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा


You may have missed