April 19, 2024

BIG NEWS : आज धमतरी के इन 6 वार्डों को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित


धमतरी। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के साथ अब जिलेभर में लॉक डाउन और शहरों या गावो के जिस भी इलाके में कोरोना मरीज की पुष्टि हो रही है अब उन स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में धमतरी जिले से खबर आ रही है जहां कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए जिले में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। धमतरी शहर के विवेकानंद वार्ड, हटकेशर वार्ड, डाॅ. अंबेडकर वार्ड, मराठापारा वार्ड, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड और गोकुलपुर वार्ड में अधिक पाॅजिटिव मरीज पाए गए। इसके मद्देनजर अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी चन्द्रकांत कौशिक ने उक्त वार्ड की सीमाओं को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, केवल किराना, जनरल स्टोर्स, दूध, सब्जी एवं फल दुकान सुबह आठ से सुबह दस बजे तक खुली रहेंगी। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन और लोगों की आवाजही पर प्रतिबंध रहेगा, किन्तु आवश्यक शासकीय सेवा प्रदाय करने वाले विभाग (जिसमें बैंक भी शामिल है) के कर्मचारियों को आवागमन की छूट रहेगी। अन्य लोगों को अनुविभागीय दण्डाधिकारी की लिखित सहमति पर ही उक्त छूट दी जाएगी। कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार की सामूहिक गतिविधियां और तालाब,नदी, कुएं,नहर इत्यादि में नहाना प्रतिबंधित रहेगा। विवाह कार्यक्रम पूरी तरह स्थगित किए जाने का आदेश दिया गया है। अपवादिक स्थिति में केवल 10 व्यक्तियों को विवाह में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य निगरानी एवं निर्देशानुसार सैम्पल इत्यादि की जांच के लिए लिया जाएगा।


गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 37 विवेकानंद नगर वार्ड स्थित वार्ड सीमा उत्तर में प्रेमिन साहू के मकान से पारिजात हाईट भवन होते हुए सरिता दोशी के मकान तक, पूर्व में-सरिता दोशी के मकान से लक्ष्मी बाई किरी के मकान, नवकार कालोनी तक, दक्षिण में नवकार कालोनी से अनिता वसानी के मकान से कृषि भूमि होते हुए शशी यादव के डेयरी तक और वार्ड सीमा पश्चिम में शशी यादव डेयरी से डाॅ.मिश्रा के मकान से होते हुए प्रेमिन साहू के मकान तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वार्ड क्रमांक 01 हटकेशर वार्ड स्थित वार्ड सीमा उत्तर में-श्मशान घाट से राजबाई के मकान होते हुए सुलभ शौचालय तक, पूर्व में-शौचालय से रामरतन, गोकुल गुप्ता के मकान तक, दक्षिण में-गोकुल गुप्ता के मकान से कैलाश यादव के मकान से हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित तिहारू सिन्हा के मकान तक और वार्ड सीमा पश्चिम में तिहारू सिन्हा के मकान से देवा आशीष हाजरा के मकान से राजीव नगर से श्मशान घाट तक तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 34 डाॅ.अंबेडकर वार्ड में वार्ड सीमा उत्तर में सोनबती के मकान से फागूराम के मकान तक, पूर्व में फागूराम के मकान से गौरव पथ पार कर गुलमोहर वाटिका होते हुए अमलतासपुरम कालोनी तक, वार्ड सीमा दक्षिण में अमलतासपुरम कालोनी से आकाश गंगा कालोनी, ओजस्वी नर्सिंग होम से कृषि भूमि होते हुए सोरिद पुल तक और वार्ड सीमा पश्चिम में सोरिद पुल से रोड पार कर सोनबती के मकान तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

वार्ड क्रमांक 26 मराठापारा वार्ड स्थित वार्ड सीमा उत्तर में सतीश गुप्ता के मकान से लालचंद छाजेड़ के मकान तक, पूर्व में लालचंद छाजेड़ के मकान से डी.पी.गुप्ता के मकान तक, वार्ड सीमा दक्षिण में डी.पी.गुप्ता के मकान से विजय राव पवार के मकान तक तथा पश्चिम में विजय राव पवार के मकान से बरातू थुकेल के मकान, से साई मंदिर होते हुए सतीश गुप्ता के मकान तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 05 सरदार वल्लभाई पटेल वार्ड स्थित उत्तर में दुर्गेश परमार के मकान से नेशनल हाईवे रोड क्राॅस होते हुए शासकीय उन्नयन माध्यमिक शाला तक, पूर्व में शासकीय उन्नयन माध्यमिक शाला से उप जेल होते हुए राजेन्द्र पटेल के मकान तक, वार्ड सीमा दक्षिण में राजेन्द्र पटेल के मकान से गंगाबाई के मकान, नेशनल हाईवे रोड क्राॅस करते हुए हेतल शाह के मकान तक और वार्ड सीमा पश्चिम में हेतल शाह के मकान से श्याम रेसीडेंसी होते हुए दुर्गेश परमार के मकान तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वार्ड क्रमांक 23 गोकुलपुर वार्ड स्थित वार्ड सीमा उत्तर में विश्राम सोनकर के मकान से नगरपालिक निगम शौचालय होते हुए प्रमोद यादव के मकान तक, पूर्व में हनीश वाही की दुकान से माखन लाल गुप्ता के मकान, शीतला मंदिर होते हुए नगरपालिक निगम शौचालय तक, वार्ड सीमा पश्चिम में नगरपालिक निगम शौचालय से बैशाखू राम का मकान होते हुए विश्राम सोनकर के मकान तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed