April 18, 2026

VIRAL VIDEO : पुलिसवाले ने कपल को मारी सरेआम गोली, जानिए आखिर क्या है इस विडियो की सच्चाई

IMG_20210412_194038

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमे एक पुलिसवाला सरेआम कपल को गोली मारते हुए नजर आ रहा हैं। दरसल इस पूरे मामले के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है तो चलिए जानते है की आखिर क्या है इस पीछे की सारी सच्चाई–


यूपी पुलिस से एक यूजर ने पूछा सवाल–

पुलिसवाले के इस वीडियो को लेकर ट्विटर यूजर @gurbach41948288 ने यूपी पुलिस को टैग करके सवाल पूछा। उन्होंने लिखा- ‘महोदय श्री यह वीडियो वायरल हो रही है कृपया बताने का कष्ट करें @Uppolice’. इसके बाद यूपी पुलिस ने वीडियो की पूरी सच्चाई बता दी।

यूपी पुलिस ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘यह वीडियो गुड़गांव स्थित एक कैफे का है, जहां किसी वेब सीरीज की शूटिंग हुई थी। कैफे के मैनेजर से इस तथ्य की पुष्टि की जा चुकी है।’ मतलब सीधी बात ये है कि पुलिस वाला भी नकली है और मारने वाला भी नकली है। यह वीडियो वेब सीरीज की शूटिंग का हिस्सा है।


You may have missed