17 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहती है आज आपकी ग्रहदशाएं

मेष–
शिक्षा प्रतियोगित के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।


वृषभ–
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलतामिलेगी।
मिथुन–
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा। नए संबंध बनेंगे।
कर्क–
पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रूपए के लेनलृदेन मे सावधानी रखें, धन हानि की आशंका है।
सिंह–
राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। देवदर्शन या देव उपासना आपके लिए हितकर होगी।
कन्या–
स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी उदासीन न रहें। तालमेल बनाकर चलें। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।
तुला–
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।
वृश्चिक–
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेगा, सतर्क रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
धनु–
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धिकौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।
मकर–
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन संतान के कारण तनाव मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
कुंभ–
आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दूसरे से सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम से काम लेने की जरूरत है।
मीन–
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
