April 29, 2026

भीषण सड़क हादसे में एक युवती सहित दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

IMG_20210420_180204

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां, भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना रायपुर- जगदलपुर मार्ग की बताई जा रही है। सभी मृतक कार में सवार थे। हादसे में 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि एक लड़की ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।


पढ़िए पूरी खबर–
जानकारी के मुताबिक सभी मृतक सुकमा के गादीरास के रहने वाले है, जो लॉकडाउन की वजह से रायपुर से गादीरास कार से लौट रहे थे, लेकिन इसी दौरान कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। परिजनों के मुताबिक गादीरास की ही 7 युवतियां रायपुर में पढ़ाई कर रही थी, उन्हें लेने गादीरास से ही दो युवक कार लेकर गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा। सभी घायलों को भानपुरी अस्पताल में लाया गया है।


You may have missed