22 अप्रैल का राशिफल : सिंह राशि के जातकों को मिल सकती है अच्छी खबर और कन्या राशि वालों को होगा इस मामलों में लाभ
मेष राशि–
मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। काम को अच्छी तरह से समझ कर जोखिमपूर्ण कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आज दिन में कई बार ऐसे अवसर आएंगे, जब आपको अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ेगी। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
वृष राशि–
वृष राशि के जातकों की तुरंत आक्रामक प्रतिक्रिया देने की वजह से कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें। साझेदारी से संबंधित कामों में मुश्किल आ सकती है। कमाई तो होगी, परंतु खर्चे भी अधिक बने रहेंगे।
मिथुन राशि–
मिथुन राशि के जातकों में ऊर्जा की अधिकता रहेगी। फिजियोथैरेपी, साइकोलॉजी आदि पेशे से जुड़े हुए जातकों को विशिष्ट लाभ होगा। आपका दृष्टिकोण तार्किक रहेगा। अपनी बात को सही साबित करने के लिए बल का सहारा लेने से बचें। आपके प्रयासों से अच्छी धन प्राप्ति की संभावना बनती है।
कर्क राशि–
कर्क राशि के जातकों के नये प्रोडक्ट के उत्पादन संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में मुश्किल आ सकती है। समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। समस्याओं के समाधान के लिए आक्रमक होकर कार्य करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के कार्य में व्यवधान आ सकते हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।
सिंह राशि–
सिंह राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज बेहतरीन दिन है। गिफ्ट के रूप में धन प्राप्ति की संभावना है। अनुभवी लोगों का साथ मददगार रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा कोई तनाव आज खत्म हो सकता है, कमाई के लिए बेहतरीन दिन है। अच्छा धन लाभ होगा।
कन्या राशि–
कन्या राशि के जातक मानसिक रूप से अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे। नकारात्मक विचारों की अधिकता परेशान कर सकती है। मुश्किलों को दूर करने के लिए जोखिमपूर्ण कार्यों में हाथ डालना अच्छा रहेगा और आपके दृढ़ संकल्प से ही प्रगति के रास्ते खुलेंगे। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा और आपको लाभ होगा।
तुला राशि–
तुला राशि के जातकों को वरिष्ठ नागरिकों के साथ व्यवहार में सतर्कता बरतनी चाहिए। आपकी कटु वाणी रिश्तों को खराब कर सकती है। उच्च शिक्षा से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का बहुत सहयोग ना मिलने से मन में मलाल रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक राशि·
वृश्चिक राशि के जातकों में विरक्ति का भाव उत्पन्न हो सकता है। सही सोच के साथ काम करेंगे तो दिन बहुत अच्छा गुजरेगा, दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाली सोच आपका भी अहित कर सकती है। आपकी स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सही समय आने का इंतजार करें।
धनु राशि–
धनु राशि के जातकों को एकांतवास में रहने का मन करेगा। पुरानी गलतियों से सबक लेकर नई योजनाएं बनाने में मददगार रहेगा। अपनी फंसे हुए पैसे को पुनः प्राप्त करने के लिए योजनाएं बनाएंगे। इन्वेस्टमेंट में बहुत ज्यादा रुचि नहीं रहेगी। पुराने कर्ज को उतारने के लिए दिन अच्छा है। खर्च सीमित रहेंगे।
मकर राशि–
मकर राशि के जातक सामाजिक रूप से कटे हुए रहेंगे, यह वक्त की जरूरत भी है। सोशल मीडिया पर बातचीत कर रिश्तों को बनाए रखें। व्यवसायिक दृष्टिकोण से लाभ देने वाला समय है। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपकी असीम ऊर्जा तेजी से कार्य करने में मददगार रहेगी। वित्तीय मामलों में उम्मीद के मुताबिक धन लाभ होगा।
कुंभ राशि–
कुंभ राशि के जातकों को सोचसमझकर अपनी बात उच्च अधिकारियों के सामने रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद की स्थितियां पैदा हो सकती हैं। मेहनत व सही समय पर जोखिम लेकर अवसरों का लाभ उठाने की क्षमता धन प्राप्ति कराएगी। खर्च नियंत्रित रहेंगे तो लाभ में रहेंगे।
मीन राशि–
मीन राशि के जातकों का उतार-चढ़ाव से भरा दिन है, भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करेंगे, तो लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाएंगी। विपरीत परिस्थितियां आपकी क्षमताओं को दुनिया के सामने उजागर करने में सहायक बनेगी।