August 13, 2026

धमतरी लॉकडाउन में बड़ी कार्यवाई : चिकन सेंटर सहित 5 प्रतिष्ठानों में दबिश देकर की 8 हजार रूपए की चालानी कार्रवाई

dhamtari3

धमतरी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और निगाह रखने के लिए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने संयुक्त दल गठित किया है। इसके मद्देनजर राजस्व, पुलिस और नगरपालिक निगम धमतरी की टीम विभिन्न प्रतिष्ठानों में अधिक दाम पर वस्तुओं की बिक्री, आवश्यक वस्तुओं के अवैध भण्डारण करने सहित लाॅकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।


इसी कड़ी में 21 अप्रैल को दल ने धमतरी शहर के पांच प्रतिष्ठानों में दबिश देकर आठ हजार रूपए की चालानी कार्रवाई की । इनमें सिहावा रोड स्थित धमतरी चिकन सेंटर, सूरज मेडिकल स्टोर घड़ी चौक, शांति कालोनी स्थित न्यू ओम किराना स्टोर, आकृति प्रोविजन और कामद डेयरी शामिल है।


You may have missed