July 21, 2026

Gold Price Today : शादी के सीजन में लगातार सस्ता हो रहा सोना, सोने के दाम में आज फिर आयी गिरावट

sonachandi

नई दिल्ली। सोना बुधवार को एक बार फिर से सस्ता हुआ है। आज सोना 100 रुपए प्रति 100 ग्राम तक सस्ता हो गया है। शादी के इस मौसम में सोने के दाम आ रही ये लगातार गिरावट ग्राहकों का बहुत खुश कर रही है। पूरे देश भर में सोने की खरीद में इससे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सोने के दाम में 0.5 फीसदी गिरावट देखि गयी और ये 1,767.76 डॉलर प्रति औंस पर रहा।


मुंबई में आज सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए 44,790 रुपये, 24 कैरेट के लिए 45,790 रुपये है। दिल्ली में, सोने की दर 22 कैरेट के लिए 45,990 रुपये और 24 कैरेट के लिए 50,170 रुपये है। पुणे में सोने की दर 22 कैरेट के लिए 44,790 रुपये और 24 कैरेट के लिए 45,790 रुपये है। नागपुर में, आज सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए 44,790 रुपये और 24 कैरेट के लिए 45,790 रुपये है। गौरतलब है की सोने के दाम अलग अलग राज्यों में अलग अलग कर लगाए जानेके वजह से भिन्न रहते है।


You may have missed