April 18, 2026

BIG NEWS : देश के इस जाने माने कवि का हुआ कोरोना से निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

20210425_001007

नई दिल्लीदेश के जाने माने कवि कुंवर बेचैन (Kunwar Bechain) का गुरुवार को निधन हो गया। उनका नोएडा के कैलाश अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था।


मालूम हो कि कवि कुंवर बेचैन (Kunwar Bechain) और उनकी पत्नी संतोष कुंवर दोनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। इन दोनों की 12 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से दोनों दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती थे। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉ. कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित कोसमोस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई थी, जानकारी मिलने के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल के मालिक डॉ,महेश शर्मा ने मदद की उनको अपने अस्पताल में बेड दिलवाया। जबकि उनकी पत्नी की हालत स्थिर थी। वह सूर्या अस्पताल में ही भर्ती हैं। डॉ कुंवर बेचैन गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहते थे।


You may have missed