May 7, 2026

CG Lockdown–4 : छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन! अंतिम निर्णय तीन दिन बाद..मिल सकती है कड़ी सख्ती के साथ छूट

PicsArt_04-25-01.57.49

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कोरोना के ग्राफ को देखते हुए लॉक डाउन लगाया गया है और लॉक डाउन की अवधि को बढ़ा भी दिया गया है। अधिकतर जीलों में लॉकडाउन 5 मई या 6 मई तक है।


इसे भी पढ़ें– Lockdown 2021 : देश के 150 जिलों में लग सकता है लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने रखा प्रस्ताव

सूबे में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार को कम करने लगाए गए लॉकडाउन के और बढ़ने की संभावना है, हालाँकि इस पर अंतिम निर्णय तीन दिन बाद कोरोना संक्रमण के ताज़ा आँकड़ों को देखने के बाद होगा।

इसे भी पढ़ें– बड़ी लापरवाही: अंतिम संस्कार से ठीक पहले जीवित निकला मृतक, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़

संकेत दिए गए हैं कि चिकित्सा वैज्ञानिकों ने मई में पीक आने की चेतावनी दी है तो उसे देखते हुए लॉकडाउन बढ़ा दिया जाएगा। हालाँकि जिन ज़िलों में संक्रमण की दर प्रभावी रुप से कम हुई होगी वहाँ लॉकडाउन तो रहेगा पर छूट बढ़ सकती है, हालाँकि यह छूट बेहद कड़ी शर्तों के साथ मौजुद होगी।

इसे भी पढ़ें– Viral : ऑनलाइन क्लास को बंद करना भूल टीचर करने लगे पत्नी संग बच्चों के सामने रोमांस..फिर हुआ ये

इसी प्रकार जिन ज़िलों में संक्रमण की रफ़्तार में अपेक्षाकृत कमी नहीं है जिनमें बिलासपुर कोरबा सरगुजा कोरिया सूरजपुर बलरामपुर रायगढ़ शामिल हैं इन ज़िलों में लॉकडाउन पूरी सख़्ती से लागू होगा।

इसे भी पढ़ें– Video Viral : अब सैनिटाइजर भी नही है सुरक्षित, युवक ने सैनिटाइजर पर ही कर दिया हाथ साफ

इस पूरी संभावित योजना में कोई परिवर्तन तब ही संभव है जबकि राज्य सरकार को संक्रमण में प्रभावशाली सकारात्मक अंतर दिखे, और इसलिए ही तीन दिन बाद होने वाले सरकार के फ़ैसले पर सबकी निगाहें टिक गई है।


You may have missed