धमतरी जिले में जारी है कोरोना का प्रकोप, जिले में युवा वर्ग हो रहे है ज्यादा प्रभावित
धमतरी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बनी हुई है। अब तक जो आंकड़े आ रहे हैं। उसके अनुसार युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। 26 से 60 वर्ष के लोगों में संक्रमण तेजी से फैला है। वहीं 61 वर्ष से अधिक वर्ष के बुजुर्ग कम संक्रमित हुए हैं। गुरुवार को 355 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। जिसमें से धमतरी ग्रामीण से 95, कुरूद ब्लाक से 106, नगरी से 96, धमतरी शहर से 41 और मगरलोड से 17 संक्रमित मरीज मिले हैं। बुधवार की रात धमतरी ग्रामीण से 9, कुरूद ब्लाक से 6 , नगरी से 6, धमतरी शहर से 11 और मगरलोड से 5 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। इस तरह से 24 घंटे में 392 मरीजों की पहचान हुई है। धमतरी ग्रामीण से 2, कुरुद से 2, नगरी से 4 और धमतरी शहर से 2 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। इस तरह जिले में अब तक कोरोना मृतकों की संख्या 352 हो चुकी है।


अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 18855 हो चुकी है, जिसमें से एक्टिव केस की संख्या 6301 है। अब तक 12202 लोग स्वस्थ हुए हैं। धमतरी में जिले के अन्य जगहों के अलावा शहर से बठेना वार्ड से दो, अमलतासपुरम3, सिहावा चौक2, आमापारा दो, विंध्यवासिनी वार्ड दो, विंध्यविहार कॉलोनी दो, हटकेसर 4, जिला अस्पताल दो ,निजी नर्सिंग होम4, रिसाई पारा से2 मरीज मिले है। शहर में डाकबंगला वार्ड, सपना पिंक सिटी, जोधापुर, अठवानी गली, रामपुर वार्ड, सिविल लाइन, शांति कॉलोनी, अरिहंत विहार, इंद्र्रप्रस्थ कालोनी से भी मरीज मिले हैं। जिले के अन्य भागों में अर्जुनी, चरमुडिय़ा, गंगरेल, सेमरा बी, रूद्री, भेड्री, हसदा, बोडऱा, भोथा, पिपरछेड़ी, मगरलोड, उमरदा, बिरगुड़ी, सारंगपुरी, शुक्लाभाठा, भखारा, उमरगांव, जगलपारा नगरी, सिहावा, कपालफोड़ी, परखंदा, कुहकुहा, मंदरौद, कोंडापार, नगरी वार्ड क्र. 1, 5, 6, 10, 12, टेंगना, भैसबोड़, सिरसिदा, हिंछापुर, पांवद्वार, बोरई, देवपुर नगरी, जामगांव, पीएचसी आमदी, सिलौटी, परसतराई, खरतुली, भानपुरी, कमरौद, कुर्रा, लोहरसी, मुजगहन, भुसरेंगा, सांकरा, बोरसी, घटुला, कलारतराई, अमेठी, इर्रा, कोलियारी, डोमा, कोसमर्रा, गुजरा, मल्हारी, रामनगर, बोइरगांव, पीएचसी सिर्री, अरौद, गोबरा, गातापार, देमार, खरेंगा, चटौद, पुरी, बोडऱा संबलपुर, बेलरगांव, सिहाद, केसरा, न्यू जोरातराई, सेलदीप, बगौद, भखारा वार्ड क्र. 2, 9, 15, बंजारी, सिलतरा, करेठा, भालुकोन्हा, संजय नगर कुरूद, बोकराबेड़ा, सेमरा बी, आमगांव, सरसोंपुरी, हंकारा, सलोनी, भुरसीडोंगरी, आमगांव, बांधा, परसापानी, सीतानंदी कैंप
26 से 40 वर्ष का युवा वर्ग ज्यादा संक्रमित-
धमतरी जिले में अबतक 18855 लोग संक्रमित हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। 26 से 40 वर्ष की आयु के वर्ग के 6520 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 41 से 60 वर्ष में 5704 और 13 से 25 वर्ष की आयु के 3682 लोग संक्रमित हुए हैं। इसकी तुलना में 61 वर्ष से अधिक आयु के सिर्फ 1882 ही संक्रमित हुए हैं। संक्रमण से मासूम बच्चे भी अछूते नहीं हैं। शून्य से 12 वर्ष की आयु के 1067 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं।

